मस्ती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मस्ती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 7 जून 2008

छिः भतीजी के मौसी-मौसाजी क्रिकेट देखते हैं-हास्य व्यंग्य

मैं बहुत दिन बाद दौरे से अपने घर लौटा। उस समय सुबह घड़ी में छह बजे थे। मेरी भतीजी घर के बाहर आंगन में बैठकर अपनी गर्दन घड़ी की तरह घुमा कर योगासन कर रही थी और भतीजा पास बैठकर अखबार पढ़ रहा था। मैं जैसे ही पोर्च से दरवाजा खोलकर दाखिल हुआ। दोनों ने मुझे देखा और भतीजी तत्काल बोली-‘चाचाजी आप इधर गली से घर के अंदर जाना।’

इससे पहले मैं कुछ कहता भतीजा बोला-‘इधर हाल में हमारे मौसा और मौसी सो रहे हैं। उनकी नींद टूट जायेगी।’

मुझे हंसी आई और मैने अपना बैग वहीं रख दिया और वही रखी दूसरी प्लास्टिक की चटाई पर बैठकर प्राणायाम करने लगा। हालांकि मैं अक्सर ऐसा नहंी करता पर जब सुबह बाहर जाकर सैर करने का अवसर नहीं मिलता तो यही करता हूं।

भतीजी बोली-‘‘क्या आप आराम नहीं करोगे।’’

मैने कहा-‘नहीं ट्रेन में सोता हुआ आया हूं।’’

मेरे संक्षिप्त जवाब उसे परेशान कर देते हैं। जब मैं खामोशी से प्राणायाम करने लगा तो वह बार-बार मुड़कर पीछे देखती। वह शायद अपने मौसी-मौसा के बारे में बताना चाहती थी और मैं उससे इस बारे में कुछ नहीं सुनना चाहता था। एक रात पहले ही मुझे भाई साहब से फोन पर पता लगा गया था कि पूरा परिवार उनके साथ मिलकर क्रिकेट मैच देख रहा था और मैं इसे लेकर ही उसकी मौसी की मजाक उड़ाने वाला था। यह तय बात थी इस पर नोकझोंक होनी थी और सुबह उससे बचने में ही मुझे सबकी भलाई लगी।

इतने में भाभी बाहर आयी और मुझे देखकर बोली-‘तुम कब आये भैया?’’
मैने कहा-‘पंद्रह मिनट पहले।’

भाभी बोलीं-‘भईया, तुम इधर हाल से अंदर मत आना। मेरी बहिन और बहनोई यहां सो रहे हैं। उनकी नींद न टूटे।’

मैने कहा-‘‘नहीं जाऊंगा। हां, अब यही संदेश देने के लिये भाईसाहब को भी भेज देना। वह एक बचे हैं जो यह बात बताने के लिये रह गये हैं। आपसे पहले यह दोनो तो कह ही चुके हैं।’

ऐसा लगा कि भाभी को गुस्सा आया पर शायद अपनी बहिन की उपस्थिति का ख्याल कर वह मुस्कराकर चली गयीं।
भतीजी की योग साधना में खलल पड़ना ही था। वह बोली-‘‘चाचाजी आप तो ऐसी बात करते हो कि गुस्सा आ जाता है। कल वह दोनों क्रिकेट मैच देख रहे थे। फिर बातचीत होती रही और वह देर से सो पाये। इसलिये कह रहे हैं।’

मैने कहा-‘‘छिः तुम्हारी मौसी और मौसाजी क्रिकेट मैच देखते हैं?

अभी तक मेरी तरफ पीठ किये भतीजी और भतीजा दोनो ही एकदम मूंह फेरकर मेरी तरफ बैठ गये। मैं अपना प्राणायाम करने लगा।

भतीजी ने मुझे पूछा-‘‘इसका क्या मतलब?’
मेने कहा-‘‘तुम्हारे पापा कहते हैं न कि अब क्रिकेट भले लोगों का खेल नहीं रहा। उसमें लोग दांव लगाते हैं।’’
भतीजी बोली-‘‘वह तो पहले कहते थे। कल तो वह खुद भी देख रहे थे। यह जरूर कह रहे थे कि मजा नहंी आ रहा।’
मैंने कहा-‘वह कभी सट्टा नहीं लगाते तो मजा कहां से आयेगा? इसमें मजा उसे ही आता है जो इस पर पैसा लगता है यानि जुआ खेलता है।’
भतीजी बोली-‘हमारी मौसी और मौसाजी ऐसा नहीं कर सकते।’
मैंने कहा-‘तू ने पूछा था? जब उठें तो पूछ लेना कितने का सट्टा खेला था।’
भतीजा बोला-‘आप तो ऐसे ही मौसी और मौसा की मजाक उड़ाते हो।’
मैं अंदर चला गया। भतीजी और भतीजा अपनी मौसी और मौसा पर मेरे आक्षेपों को नहीं पचा पाये और जाकर अपनी मां को बता दिया। भाभीजी मेरे पास आयी और बोली-‘‘आपसे किसने कहा कि मेरे बहनोई सट्टा खेलते हैं।’
मैंने कहा-‘‘भईया ही कहते हैं कि आजकल यह खेल सट्टेबाज देखते हैं।’
तब तक किसी तनाव की आशंका को टालने के लिये वहां पधारे भाई साहब बोले-‘‘वह तो पहले कहता था। हां, अब फिर इस खेल में लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। सभी लोग थोडे+ ही सट्टा लगाते है। अधिकतर लोग तो मजे के लिए ही देखते हैं।
भतीजी बोली-‘‘हां, चाचाजी आप ऐसे ही किसी के बारे में कुछ भी कह देते हो।’
मैं चुप रह गया। भाई साहब की साली से अधिक मैं उनके साढ़ू से परिचित था क्योंकि वह मुझसे बड़ा था पर बचपन में कई बार मैं उसके घर गया था। अब भी उससे मेरी मित्रता थी।

भतीजी के मौसी मौसा दोनों उठकर हाल से बाहर आये तो उसके मौसा से मैंने उससे हाथ मिलाया फिर बातचीत में पूछ ही लिया-‘मैच पर कोई दांव वगैरह लगाते हो कि नहीं।’
वह बोला-‘हम कहां ऐसे दांव खेलते हैं। हां, कभी कभार हजार पांच सौ की शर्त लगाते हैं।’
मैंने कहा-‘शर्त भी तो एक तरह का जुआ है।
भाई साहब की साली बोली-‘‘मना करती हूं पर मानते ही नहीं।’
मेरी भाभी, भतीजी और भतीजे का चेहरा फक हो रहा था। मैंने उससे कहा-‘‘हां, जब जीतते होंगे तब कुछ नहीं कहती होगी। जब हारते होंगे तब चिल्लाती होगी।’
भाभी ने अपने बहनोई से कहा-‘चलो आप सट्टा नहीं खेलते पर दोस्तों में भी शर्त लगाना ठीक नहीं है।’
वह बोला-‘‘कभी-कभी लगाता हूं। अब वह भी नहीं लगाऊंगा।’

मैं कंप्यूटर वाले कमरे में आ गया तो पीछे भतीजी और भतीजा भी आया। मैंने भतीजी से कहा-‘‘मैं कंप्यूटर पर कुछ लिखूं? अगर तुम्हारा कोई काम हो तो कर लो। एक बार मैंने लिखना शुरू किया तो फिर हाथ रखने नहीं दूंगा। इंटरनेट के आधे पैसे मैं भी भरता हूं।’
भतीजी ने पूछा-‘‘मगर लिखोगे क्या?
मैंने कहा-‘‘छिः भतीजी के मौसा-मौसी क्रिकेट मैच देखते हैं-यही लिखूंगा।

भतीजी कहने लगी-‘इससे क्या मैच ही तो देखते हैं।
मैंने कहा-‘हां, पर शर्त भी लगाते हैं जो होता तो जुआ ही है।’
भतीजी ने कहा-‘मैं मम्मी और पापा को बताती हूं कि आप ऐसा लिख रहे हो।’
मैंने कहा-‘मैं तुम्हारे लिये भी लिख दूंगा कि तुम भी देखती हो।’
वह बोली-‘मैं क्या करती? वह लोग टीवी देख रहे थे। मेहमान हैं! भला क्या मैं चैनल बदलती। कितना बुरा लगता उनको?’

भतीजा बोला-‘चाचा मेरे लिये कुछ मत लिखना। मैं तो सो गया था।’
भतीजी उससे लड़ती बोली-‘झूठे कहीं के। पूरा मैच देख रहा था और अब चाचा लिख रहे हैं तो अपने को बचा रहा है।’

दोनों आपस में ही उलझ गये और मैं लिखने बैठ गया। मैंने उनको यह बात नहीं बताई कि मैं स्वयं भी कल रात मैच देखने के बाद ही ट्रेन से घर के लिए रवाना हुआ था। वरना अभी तक मुझे अपने बारे में सफाई देनी पड़ती कि मैंने कभी क्रिकेट क्यासी भी विषय पर शर्त न लगाने का व्रत नहीं लिया हुआ है जिसे लेने के लिए मुझे अपने स्वर्गीय दादाजी ने प्रेरित किया था।

रविवार, 30 मार्च 2008

फूलों की खुशबू से नहीं महकता चमन-हिंदी शायरी

खिलौने से बच्चे अब कहाँ खेलते
दिन रात घर में अपने बडों को
इंसानों से जो खेलते देखते
बड़े भी क्या सिखाएं छोटों को
अपने बडों से ही सीखे क्या
बस जिन्दगी एक नौकरी या व्यापार
जिसमें समेटो दौलत और शौहरत अपार
जमाने के बिगड़ जाने की शिकायत में
करते हैं अपना वक्त बरबाद लोग
अपने चाल, चरित्र अपने चेहरे नहीं देखते
------------------------------------

फूलों की खुशबू से नहीं महकता चमन
आदमी के मन में बसी है
बस कुछ पाने की ख्वाहिश
नहीं चाहता अमन
अंधी दौड़ में भाग रहा हैं
अपने दिल और शरीर का करता है दमन
---------------------------------

शनिवार, 22 मार्च 2008

इंसान यूं ही चलता जाता-हिंदी शायरी

कुछ तो होते हैं बहाने
कुछ होते हैं अफ़साने
जिन्दगी का कारवां बढ़ता जाता
जिनसे करते हैं खुशी की उम्मीद
वही दे जाते हैं धोखा
गैरों से ही तब आसरा मिल जाता
अपनों के बीच गुजाते फिर भी जिन्दगी
चाहे कोई भरोसा नजर नहीं आता
मन पर मजबूरियों का बोझ उठाये
इंसान यूं ही चलता जाता
-----------------------------------

ढकोसलों को कहते हैं पूजा
मानते हैं एक को घर ढूँढें दूजा
आदमी का दिल भटकता है इधर उधर
इतनी बड़ी देह फिर भी लगता चूजा
------------------------------

शनिवार, 15 मार्च 2008

मय और जिन्दगी-हिंदी शायरी

मयखाने में वह हर जाम के साथ
अपने गम को भुला आते हैं
पर उतर जाता है जब नशा
तो फिर गम और ज्यादा सताते हैं
महफिलों में मय बंटती है अमृत की तरह
पीकर लोग बहक जाते हैं
जाम की कुछ बूंदों में ही
भद्र लोगों के नकाब उतर जाते हैं

देखा 'मस्तराम आवारा'' ने
दर्द कुछ देर दूर चला जाये पर
मिटा नहीं सकता कभी उसे जाम
आंतों की ऊर्जा जो जिन्दगी में
लड़ने के लिए होती है बेहद जरूरी
उसका हो जाता है काम तमाम
जिस दर्द को हवा हुआ समझते हैं
मय को पीकर
वह दिल में जमा हो जाते हैं
और फिर किसी दिन आते हैं
तूफान की तरह
आदमी की जिन्दगी को साथ ले जाते हैं
---------------------------

रविवार, 9 मार्च 2008

चलता रहेगा शब्दों का मेला-हिंदी शायरी

इंटरनेट पर भी शब्दों को मेला लगेगा
कोई रोग पर लिखेगा
कोई योग पर लिखेगा
कोई भोग पर लिखेगा
कोई सहयोग पर लिखेगा
कोई संभोग अपनी माया रचेगा
कुछ लिखेंगे फूल की तरह
कुछ चुभोएँगे शूल की तरह
पढ़ने के लिए लोग भी होंगे उन जैसे
पर फिर भी सब वैसा नहीं लगेगा

भोग के लिए मन बहलाने
निकला होगा कोई शख्स ढूँढने शब्द
टकरा गया कहीं योग के शब्द तो
बदल सकता है भाव भी
आ सकता है ताव भी
पर शब्दों का खेल चलता रहेगा
पढ़ना चाहता होगा कोई संभोग पर
आ गया कोई सहयोग का उपासक शब्द
तो चाल बदल भी सकती है
साँसें भड़क भी सकती है
मस्तराम आवारा देख रहे हैं
कुछ असली है और कुछ नकली है
छद्म नाम और चेहरों का है मेला
एक नाम से दे सकता है कोई राम का सन्देश
दूसरे से भड़का सकता है काम का आवेश
कुछ पता नहीं लगेगा
चलता रहेगा इस तरह इंटरनेट पर शब्दों का मेला
जैसा गुरु होगा वैसा ही होगा चेला

-----------------------------------

मंगलवार, 4 मार्च 2008

दिन का उजाला और रात का अँधेरा-हिंदी शायरी

रात को जगमगाती हुई रौशनी में

जो सुन्दर लगता है

दिन के उजाले में सूर्य की रौशनी में

वही असुंदर लगता है

इसलिए काले कारनामे करने वाले

ढूंढते हैं रात का अंधियारा

जिनको बेचना है नकली सौन्दर्य

वह सूरज डूबते ही करते हैं

नकली रौशनी का इशारा

भले आदमी की दिन में खुली न हों

पर रात के उनके खुले होने का

ख़तरा काम ही लगता है

मस्तराम आवारा ने देखा है

दिन का उजाला और रात का अँधेरा भी

यह भी देखा है जो दिन का उजाला देखते हैं

जो लोग खुली आंखों से

रात को भी उनकी अक्ल का पर्दा खुला लगता है

इसलिए चालाकियों का खेल

उनसे कभी नहीं चल सकता है

-------------------------

शनिवार, 1 मार्च 2008

आखें खुलीं हैं, पर बंद हैं नजर-हिंदी शायरी

इधर जाऊं या उधर
चारों तरफ रास्ता आता है नजर
सभी दौडे जा रहे हैं
अपने मुकाम का पता किससे पूछूं
सभी हैं बदहवास और दर-ब-दर
कोई उठाकर नहीं देखता नजर

भीड़ में सब हैं अकेले
जा रहे हैं सब इसलिए जाते हैं
इस उम्मीद में कहीं तो होंगें
दौलत के मेले
कहीं चूक न जाएं कुछ पाने से
इसलिए हैं सबकी रास्ते में आगे ही नजर

बरसों से लोग दौड़ रहे हैं
अपनी मंजिल का पता नहीं
पर कोई और न ले जाये कुछ कहीं
हम पहले झपट लें मौका
ऐसी है सबकी नजर
पर किसने पाया
कोई क्या ले गया
सब टूटे-बिखरते जिंदा आते हैं नजर
बोलते सब हैं, पर निरर्थक शब्द
अक्ल से परे हैं, सोचते कुछ नहीं
आखें खुलीं है, पर बंद है नजर
------------------------------

जमाने को दोष देते हैं-हिंदी शायरी

जब तक पशु-पक्षी शिकार के लिए
थे बड़ी संख्या में
करता रहा आदमी उसका शिकार
अब नहीं है तो
अब एक दूसरे को रहे हैं मार
जिन हवाओं को पीते थे पेड़-पौधे
काट-काटकर किया उनको तबाह
आदमी अब रहता है बीमार
दोष देते हैं जमाने को लोग
जबकि उनके अंदर ही हैं विकार
अपनी हालातों के लिए खुद ही ज़िम्मेदार
दूसरे को रहे हैं धिक्कार

सात्विक लेखन से हिंदी प्रतिष्ठित होगी-विशेष लेख

अपने ब्लोग पर अपने प्यार का नाम 'मस्तराम' का उपयोग करते हुए मुझे इस बात का पता नहीं था की कोई और भी मस्तराम है। मैंने आज तक किसी मस्तराम से कोई प्रसिद्ध नाम नहीं सुना है पर इस बात का अनुमान था की अपना देश बहुत व्यापक है इसलिए कई क्षेत्रों में सम्मानित लोग हो सकते हैं क्योंकि यह आदमी के मस्त और सरल स्वभाव के कारण उनकी पहचान बन जाता है। मैंने सोचा चलो अखिल भारतीय छबि बनाने ले लिए यह नाम मेरे लिए ठीक ही बैठता है।

उस दिन जब एक ब्लोग पर मस्तराम के बारे में विवादास्पद चर्चा को पढा और उसमें अपने ब्लोग को देखा तो मैंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और उनके लेखक ने खेद जताया। यह मुद्दा ख़त्म हो गया पर बीच-बीच में जब मैं अपने ब्लोग को सर्च कर देखता हूँ तो मेरे से अलग मस्तराम का ब्लोग मेरे सामने आता है। मैंने उसे कई बार यह सोचकर खोला की देखूं उसमें कोई नई सामग्री आई है तो उसके ब्लोगर को कमेन्ट लिखकर कहूं कि कुछ अच्छा लिखे। उस दिन मैंने उसे ध्यान से देखा उसमें कई प्रकार की ऐसी सामग्री मेरे सामने आई जो मेरे विचार से निरर्थक थी। उस ब्लोग पता नहीं उसे इतनी प्रसिद्धि मिली हुई है। उस पर आखरी सामग्री लिखे हुए ही सवा दो साल से अधिक हो गया है। अब उस पर लिखा है कई लोगों ने दिखा होगा। उसमें जो लिखा है वह मैं यहाँ नहीं लिख सकता। मेरे लिए उसमें निरर्थक सामग्री है। उसमें जो कमेन्ट लिखीं हुईं है वह भी लगभग वैसी हैं जैसी उसकी सामग्री।

मैंने मस्तराम के नाम पर अधिक खोजबीन की तो लगता है कि कोई एक मस्तराम नहीं है और जिस ब्लोग की हम चर्चा कर रहे हैं वह भी वेबसाईट पर मस्तराम के नाम की लोकप्रियता का लाभ उठाने की दृष्टि से बनाया गया लगता है। एक संभावना मुझे लगती है कि हिन्दी को अंतर्जाल पर लोकप्रिय बनाने की दृष्टि से यह ब्लोग बनाया गया क्योंकि यह मान लिया गया होगा कि लोग इसी तरह की सामग्री अंतर्जाल पर ढूंढते हैं और हिन्दी में लिखकर उसके लिए पाठक ऐसे ही जुटाए जाएं। बाद में जब अन्य विषयों पर भी हिन्दी के पाठकों का आना शुरू हो गया तो इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया हो। इसका लेखक आज भी अपने बीच में अपने असली नाम से लिखते हुए सक्रिय रहने वाला भी हो सकता है। वजह यह उस समय का लिखा हुआ है जब हिन्दी टूलों के बारे में कोई जानता तक नहीं था। उसमें जो लिखा है वह अशोभनीय है और अगर कोई इसे बनाकर भूल गया हो और अब अच्छा लिख रहा है उसे इस पर ध्यान देकर इसे हटाने का विचार करना चाहिऐ। वैसे हर कोई अपनी मर्जी का मालिक है पर इसमें यह भी देखना चाहिऐ कि उसका दूसरों पर क्या प्रभाव पड़ता है। हाँ मेरे से ऐसी रचनाओं के अपेक्षा करना बेकार होगा। एक बात मजेदार हो सकती है कि कुछ लोगों को यह लगेगा कि अब यह मस्तराम अब बदल गया है और साहित्य लिख रहा है हालांकि जब मेरा नाम मस्तराम 'आवारा' पढेंगे तो यह भी समझ लेंगे कि यह कोई और व्यक्ति है. यह भी हो सकता है कि उस सामग्री के पढ़ने वाले अब मेरी सामग्री पढ़कर हिन्दी में अच्छा लिखा जा रहा है यह देखकर अब अच्छे विषयों से सर्च करने लगें.


ऐसा नहीं है कि मुझे कोई डर है बल्कि लोग मुझे भी पढेंगे और मेरी रचनाएं छोटीं हो और साहित्य जैसा सौदर्य उनमें न हो पर वह निरर्थक नहीं है। फिर में आगे भी बहुत लिखने वाला हूँ और पाठक संख्या बढ़ती जा रही है और आगे भी बढ़ जायेगी। अभी तक किसी ने यह नहीं कहा कि तुम बुरा लिखते हो।


अपने ब्लोग पर अपने प्यार का नाम 'मस्तराम' का उपयोग करते हुए मुझे इस बात का पता नहीं था की कोई और भी मस्तराम है। मैंने आज तक किसी मस्तराम से कोई प्रसिद्ध नाम नहीं सुना है पर इस बात का अनुमान था की अपना देश बहुत व्यापक है इसलिए कई क्षेत्रों में सम्मानित लोग हो सकते हैं क्योंकि यह आदमी के मस्त और सरल स्वभाव के कारण उनकी पहचान बन जाता है। मैंने सोचा चलो अखिल भारतीय छबि बनाने ले लिए यह नाम मेरे लिए ठीक ही बैठता है।

उस दिन जब एक ब्लोग पर मस्तराम के बारे में विवादास्पद चर्चा को पढा और उसमें अपने ब्लोग को देखा तो मैंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और उनके लेखक ने खेद जताया। यह मुद्दा ख़त्म हो गया पर बीच-बीच में जब मैं अपने ब्लोग को सर्च कर देखता हूँ तो मेरे से अलग मस्तराम का ब्लोग मेरे सामने आता है। मैंने उसे कई बार यह सोचकर खोला की देखूं उसमें कोई नई सामग्री आई है तो उसके ब्लोगर को कमेन्ट लिखकर कहूं कि कुछ अच्छा लिखे। उस दिन मैंने उसे ध्यान से देखा उसमें कई प्रकार की ऐसी सामग्री मेरे सामने आई जो मेरे विचार से निरर्थक थी। उस ब्लोग पता नहीं उसे इतनी प्रसिद्धि मिली हुई है। उस पर आखरी सामग्री लिखे हुए ही सवा दो साल से अधिक हो गया है। अब उस पर लिखा है कई लोगों ने दिखा होगा। उसमें जो लिखा है वह मैं यहाँ नहीं लिख सकता। मेरे लिए उसमें निरर्थक सामग्री है। उसमें जो कमेन्ट लिखीं हुईं है वह भी लगभग वैसी हैं जैसी उसकी सामग्री।

मैंने मस्तराम के नाम पर अधिक खोजबीन की तो लगता है कि कोई एक मस्तराम नहीं है और जिस ब्लोग की हम चर्चा कर रहे हैं वह भी वेबसाईट पर मस्तराम के नाम की लोकप्रियता का लाभ उठाने की दृष्टि से बनाया गया लगता है। एक संभावना मुझे लगती है कि हिन्दी को अंतर्जाल पर लोकप्रिय बनाने की दृष्टि से यह ब्लोग बनाया गया क्योंकि यह मान लिया गया होगा कि लोग इसी तरह की सामग्री अंतर्जाल पर ढूंढते हैं और हिन्दी में लिखकर उसके लिए पाठक ऐसे ही जुटाए जाएं। बाद में जब अन्य विषयों पर भी हिन्दी के पाठकों का आना शुरू हो गया तो इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया हो। इसका लेखक आज भी अपने बीच में अपने असली नाम से लिखते हुए सक्रिय रहने वाला भी हो सकता है। वजह यह उस समय का लिखा हुआ है जब हिन्दी टूलों के बारे में कोई जानता तक नहीं था। उसमें जो लिखा है वह अशोभनीय है और अगर कोई इसे बनाकर भूल गया हो और अब अच्छा लिख रहा है उसे इस पर ध्यान देकर इसे हटाने का विचार करना चाहिऐ। वैसे हर कोई अपनी मर्जी का मालिक है पर इसमें यह भी देखना चाहिऐ कि उसका दूसरों पर क्या प्रभाव पड़ता है। हाँ मेरे से ऐसी रचनाओं के अपेक्षा करना बेकार होगा। एक बात मजेदार हो सकती है कि कुछ लोगों को यह लगेगा कि अब यह मस्तराम अब बदल गया है और साहित्य लिख रहा है हालांकि जब मेरा नाम मस्तराम 'आवारा' पढेंगे तो यह भी समझ लेंगे कि यह कोई और व्यक्ति है. यह भी हो सकता है कि उस सामग्री के पढ़ने वाले अब मेरी सामग्री पढ़कर हिन्दी में अच्छा लिखा जा रहा है यह देखकर अब अच्छे विषयों से सर्च करने लगें.


ऐसा नहीं है कि मुझे कोई डर है बल्कि लोग मुझे भी पढेंगे और मेरी रचनाएं छोटीं हो और साहित्य जैसा सौदर्य उनमें न हो पर वह निरर्थक नहीं है। फिर में आगे भी बहुत लिखने वाला हूँ और पाठक संख्या बढ़ती जा रही है और आगे भी बढ़ जायेगी। अभी तक किसी ने यह नहीं कहा कि तुम बुरा लिखते हो। हाँ यह भी हो सकता है कि लोग मेरा पढ़कर यह सोचने लगें कि अब यह मस्तराम बदल गया है, पर मेरा नाम मस्तराम 'आवारा'पढ़कर समझ लेंगे कि यह कोई अलग व्यक्ति है. वैसे भी मस्तराम के नाम से कुछ अन्य भले लोग भी भली सामग्री के साथ मौजूद होंगे ऐसा मुझे लगता है. जो लोग ऐसी-वैसी सामग्री पढ़ने के लिए आते हैं और जब हिन्दी में अच्छे विषयों को लिखा देंगे तो हो सकता है कि उनकी मानसिकता बदल जाये और वह अन्य विषयों से भी सर्च करने लगें। मैंने फोरमों पर देखा है कि कई लोग सात्विक विषयों पर लिख रहे हैं और वह हिन्दी को इंटरनेट पर प्रतिष्ठित करने में सफल होंगे।