शुक्रवार, 16 मई 2008
अपने दिल को कहाँ बहलाएँ हम-हिंदी शायरी
रास्ते में अंधेरा हो या रौशनी
हम चलते जायें पर रास्ता
होता नही कभी कम
अपनी ओढ़ी व्यग्रता से ही
जलता है बदन
जलाने लगती है शीतल पवन
महफिलों मे रौनक बहुत है
पर दिल लगाने वाले मिलते है कम
जहां बजते हैं
भगवान् के नाम पर बजते हैं जहाँ ढोल
वहीं है सबसे अधिक होती है पोल
अपने दिल को कहां बहलाएं हम
मंगलवार, 26 फ़रवरी 2008
मैं मस्तराम 'आवारा' हूँ, गलती सुधारिए
आज समझ में आ रहा है कि इतने पाठक कहाँ से आ रहे हैं? मुझे यह ब्लोग खोले दस महीने से अधिक हो गया है और मुझे तो अब पता लगा कि कोई और भी मस्तराम है। वह जो हैं वह जाने पर मैं नहीं हूँ। कृपया कर मेरे वेब पेज का लिंक अपने ब्लोग से हटा लें। यार, ऐसे ही किसी भले आदमी को बदनाम मत करो। लिंक देने से पहले मेरा ब्लोग पढ़ तो लेते। उसमें ऐसा कुछ नहीं है। हाँ अगर इस तरह की रचनाएं चाहते हों तो कहीं से प्रायोजक दिलवाओ तो मैं भी लिख सकता हूँ पर उसमें भी बदतमीजी नहीं होगी। वह रचनाएं गुदगुदाएंगी पर उसमें अश्लीलता नहीं होगी। सभ्रांत लोग उसे पढ़कर शमिन्दा नहीं होंगे। आज अच्छा खासा व्यंग्य कवितायेँ लिखने का मन लेकर आया था पर मूड ही खराब हो गया।कम से कम मुझसे पूछ तो लिया होता। यह नारद। ब्लोग्वानी और चिट्ठाजगत पर लिंक ब्लोग है। ताज्जुब हैं इसे लोग नहीं समझ पाए। आशा है सब लोग समझ जायेंगे। मैं अपने मस्तराम नाम से लिखता रहूँगा। जिन्हें पढ़ना हैं पढें नहीं पढना हैं न पढें, पर इसमें केवल उनको हास्य व्यंग्य,कहानी, और कविताओं के अलावा और कुछ नहीं मिलेगा। आपको उन मस्तराम को पढ़ना हैं तो उसका ब्लोग अपने यहाँ सैट कर लें नहीं तो मेरा ब्लोग खोलकर ख्वाम्ख्वाह परेशान होंगे। एक बात याह रखना ऐसी रचनाओं को पढ़ते बहुत लोग हैं पर समाज में चर्चा केवल साहित्य से संबंधित रचनाओं की होती है।
मेरे दो ब्लोग यह हैं
मस्तराम की आवारा डायरी http://mastrama.blogspot.com
मस्तराम का दर्शन और साहित्य http://mastram-zee.blogspot.com
सोमवार, 25 फ़रवरी 2008
दिल के दर्द को और बढ़ा दिया-हिंदी शायरी
तो अपनी शर्तों का पुलिंदा थमा दिया
हमने उनसे माँगा था दर्द उनका दर्द
उन्होने बाहर जाने का रास्ता दिया
पर भी वह खुश नहीं रह सके
अपने दर्दों से वह तड़पते रहे
किसी ने उनका हाल पूछा नहीं
चीखते रहे बहरी दीवारों की पीछे
हमारे दिल के दर्द को और बढा दिया
----------------------------------------------
मेकअप से उनका सौंदर्य
कितना निखर आता है
पर पसीने की थोडी बूँदें भी
उनकी असलियत बयान कर देतीं हैं
जिसमें वह बह जाता है
----------------------------------
एक सच छिपाने की लिए
कितने झूठ बोले जाते हैं
पर भी सच का रास्ता नहीं रोक पाते हैं
--------------------------------------------------
शनिवार, 23 फ़रवरी 2008
अन्तरिक्ष में मकड़जाल बनाया-हिन्दी हास्य शायरी
जमीन पर बरसाया बारूद
अब जंग को आसमान में भी पहुंचाया
नाभिकीय हथियारों से
अन्तरिक्ष को भी सजाया
आदमी नहीं मिलता तो
अपनी दानव मशीन को
अपने ही हथियार से उडाया
पहले दानव जैसी मशीने बनाते
फिर उनको दुश्मन बताते
और फिर दानव नाशक देवता बन जाते
जूठ को प्रमाणित सत्य बनाया
मगर सच भला कहाँ छिपता है
हजार पहरों से भी बाहर दिखता है
कौन जला रहा है धरती की प्राण वायु को
कौन घटा रहा है हरियाली की आयु को
बारूद से इंसानियत की रक्षा करने की
ख्वाहिश जताते हैं वह लोग
जिन्होंने अब अन्तरिक्ष में दानव बसाया
दाएं देखो या बाएँ
जो दानव हैं वही देवताओं का चोला पहने हैं
बंदूके और मिसाइलें उनके गहने हैं
चेहरे पर हैं कुटिल मुस्कान
दूसरे को घाव देने में समझते शान
ऐसे दुश्मन का पता देते हैं
जिस कोई नहीं पाता जान
कहाँ आयेंगे अब देवता इस धरती पर
अन्तरिक्ष से धरती पर इन दानवों ने
जासूसी का जाल बिछाया
दावा यह कि अपने इलाके को बचाया
इस आड़ में दानवों ने ही अपना राज बनाया
अपने घर भरने के लिए रक्षा की बात करते
रोटी का कोई हिसाब नहीं करते
क्योंकि इससे उनके महल नहीं सजते
देते हैं दुनिया को धोखा
डरे सहमें लोग क्या किसी की रक्षा करेंगे
उन्होने तो बस हवा में इन्द्रजाल बनाया
लोग न देख सकें जहाँ अन्तरिक्ष में
वहाँ अपना मकड़जाल बनाया
----------------------------
बुधवार, 20 फ़रवरी 2008
ब्लोगर बिकेगा कि ब्लोग -हास्य-व्यंग्य
दोपहर घर पहुंचा तो भतीजा बोला-चाचाजी, अच्छा हुआ आप आ गए, आपको खबर देनी थी। सारे क्रिकेट खिलाड़ी बिक गए।''
''तो"।मैंने उसे घूरकर देखा और कहा-''मुझे इस खबर से क्या मतलब?''
भतीजा बोला-''मुझे तो पता नहीं अन्दर दीदी खबर सुन रही थी और उसने मुझसे कहा कि 'चाचा आयें तो उनकों यह खबर देनी है क्योंकि वह भी खिलाड़ी हैं' तो मैंने आपको यह खबर दे दी, आप हमेशा मुझ पर नाराज क्यों होते हो?''
वह खिसक गया और मैं जैसे ही अन्दर पहुंचा तो भतीजी सोफे से उठकर खडी हुई-''आओ चाचाजी, मैं आपका ही इन्तजार कर रही थी?''
मैंने कहा-''जब मैं अन्दर घुसता हूँ तो बस के ही डर लगता है कि कोई विषय लेकर तुम इन्तजार तो नहीं कर रही? क्योंकि उसके बाद मेरा भाई साहब और भाभी से झगडा जरूर होता है। अब तुम अपनी खबर खाना खाने के बाद देना। ''
''पर खबर तो तब तक बासी हो जायेगी या मैं भूल जाऊंगी। आप खाना खाते रहो मैं सुनाती रहूँ-''वह अपना हाथ ऐसे घुमा रही थी जैसे अंपायर चौके का संकेत देता है। सुबह अपनी गर्दन घड़ी की तरह घुमाने के व्यायाम और बाद में हाथ को चौके के संकेत देने की तरह हिलाने के दौरान वह जब बात करती है तो वह मजेदार होतीं है।
मैंने कहा-''क्रिकेट के खिलाड़ी बिक गए, यह मालुम है। तुम्हारा भईया बता रहा था।पर इससे मेरा क्या?''
''आप भी तो क्रिकेट खेलते थे।''वह बोली-''अब दुबारा खेलना शुरू करो।
मैंने कहा-''अब वह नहीं हो सकता। तुम्हारी मम्मी ने मेरा बल्ला कबाड़ में बेच दिया।''
पास बैठ कर टीवी देख रही भाभीजी बोली-''वह तो टूट गया था भईया। मैंने आपकी मम्मी से पूछकर बेचा था। आप नया बैट खरीद लो।''
भतीजी बोलली-''पहले बोली तो लग जाये फिर तो चाचा एक क्या दस बैट खरीद लें। पहले चाचा का सौदा तो हो जाये।''
तब तक भतीजा अन्दर आ गया और बोला-''छि:, कितनी खराब बात करती है। हमारे चाचा अगर बिक गए तो हमें पढाएगा कौन। हमारी वजह से मोहल्लों वाले से लड़ेगा कौन?''
अब तो भाभाजी की भी चिंता बढ़ गयी--''हाँ, पागल हो गयी है चाचा के बिकने की बात करती है। यह तेरा ढंग है बात करने का? वैसे भी मशहूर खिलाड़ी बिक रहे हैं, तुम्हारे चाचा को बहुत समय हो गया क्रिकेट छोडे।''
भाभीजी खाना लेने चली गयी तो मैंने भतीजी से कहा-''अब मैं ब्लोग पर लिखूंगा और तुम मुझे डिस्टर्ब मत करना।''
हाँ, चाचाजी''-वह एकदम उछलकर बोली-''यह आप इस पर लिखते हो। क्या नाम बताया ब्लोग। उस पर लिखने वालो को क्या कहते हैं। और क्या वह नहीं बिक सकता?''
मैंने भतीजी को घूरकर देखा तो वह झेंप गयी-''मेरा मतलब है। आपका लिखा भी तो बिक सकता है।''
मुझे हंसी आ गयी-''जिस पर लिखता हूँ वह ब्लोग है और मैं ब्लोगर हूँ। अभी इंटरनेट न होने से मैंने लिखा ही कहाँ था और अब तो नया हूँ। पर यह पता नहीं है कि ब्लोग बिक सकता है कि ब्लोगर।''
तब तक भाभी थाली में खाना लगाकर आ गयी तो भतीजी बोली-''मम्मी, चाचा तो ब्लोगर हैं।
भाभीजी ने गुस्से में पूछा-''तो?''
तब तक भतीजा बोला-'' दीदी कह रही हैं कि किसी भी तरह बिक जाओ ताकि स्कूल में अपने चाचा का रुत्वा दिखा सके। ''
भाभी बोली-''तुमने चाचा को लिखने का मौका कहाँ दिया। अब जब इनको विज्ञापन मिलेंगे तब कुछ मिलेगा। वैसे क्या अपने चाचा से मिलने वाला जेब खर्च तुम लोगों को कम पड़ रहा है जो इनको बिकवाने पर तुले हो।''
''मम्मी, आपको पता है विज्ञापनों से यह खिलाड़ी नहीं कमा रहे थे जो बिक रहे हैं-''भतीजी अब खुलकर ज्ञान बघारने लगी थी-''अब तो बिकने में ही फायदा है।''
भाभीजी हंसकर बोली--''भईया, अब तो ही झेलो। इनके पापा और तुमने दुनिया भर की बातें करते इन दोनों को अधिक बुद्धिमान बना दिया है।
वह चली गयी तो मैंने भतीजी से पूछा-''पहले तो यह बताओं कि बिकना क्या चाहिए ब्लोग या ब्लोगर?''
वह बोली--'इतनी अक्ल तो अभी मुझे पापा और आपने नहीं दी।''
मैंने भतीजे की तरह देखा तो वह झेंपकर बोला-''चाचा जी कुछ भी बिके। हमारे कंप्यूटर से ब्लोग चला जाये पर अप इस घर से मत जाना, वरना हम परेशान हो जायेंगे। ''
वह खिसक लिया तो मैंने खाना शुरू किया। भतीजी बोली-''वैसे चाचा जी बिकेगा क्या ब्लोग कि ब्लोगर'
मुझे मन ही मन बहुत हंसी आयी और मैंने कहा-''अब मुझे तसल्ली से भोजन करने दो। बिकने की चिंता में उसे बासी मत करो।''