शुक्रवार, 7 मार्च 2008

अमन और शांति की बात-हिंदी शायरी

हमने भेजा था सुलह का पैगाम

जवाब में किया उन्होने

कलह जारी रखने का एलान

अमन की बात करो तो लोग

बेदम समझने लगते हैं

आख्नें तरेरो और चीखो तो

भागने लगते हैं

खेल में खेलते जंग की तरह

जंग लड़ते हैं हमेशा बेवजह

फिर भी मिलती शांति प्रवर्तक की उपाधि

और बहुत सारा इनाम

फिर क्यों कोई भलेमानस

कभी मानेगा शांति का पैगाम

------------------------------

तुम्हारे दिल में जब आ जाये अमन

हमें खबर तत्काल खबर कर देना

तुम्हारी खैर से ही होती हमको तसल्ली

तुम्हारा दर्द कर देता बैचैन

यह भी तुम समझ लेना

------------------------------

गुरुवार, 6 मार्च 2008

भलाई का इन्द्रजाल-हिंदी शायरी

कभी किसी का भला किया नहीं
पर ऐसा करते नजर आते
उन्हीं की प्रशंसा में लोग
तारीफों के पुल बांधे जाते
फिर करते जमाने के बिगड़ने की शिकायत
जिसे अपने हाथो से बिगाड़े जाते

करते हैं जो बिना आवाज के
बेसहारा लोगों की मदद
वह खुद ही परिदृश्य में नजर नहीं आते
देते हैं जो दूसरे के टूट रहे जीवन को सांस
वह फोटो खिंचवाने नहीं आते
पर लोग भी कौन उनको देखने की
चाह रखते
उन्हें बस धोखे ही पसंद आते
हाथ में नहीं रखते जो एक रूपये का सिक्का
उसके प्रशंसक बन जाते
दृश्य आंखों के पार नहीं होते
ऐसे ही भलाई के इंद्रजाल को देखकर
प्रशंसा के पुल बांधे जाते
----------------------

मंगलवार, 4 मार्च 2008

दिन का उजाला और रात का अँधेरा-हिंदी शायरी

रात को जगमगाती हुई रौशनी में

जो सुन्दर लगता है

दिन के उजाले में सूर्य की रौशनी में

वही असुंदर लगता है

इसलिए काले कारनामे करने वाले

ढूंढते हैं रात का अंधियारा

जिनको बेचना है नकली सौन्दर्य

वह सूरज डूबते ही करते हैं

नकली रौशनी का इशारा

भले आदमी की दिन में खुली न हों

पर रात के उनके खुले होने का

ख़तरा काम ही लगता है

मस्तराम आवारा ने देखा है

दिन का उजाला और रात का अँधेरा भी

यह भी देखा है जो दिन का उजाला देखते हैं

जो लोग खुली आंखों से

रात को भी उनकी अक्ल का पर्दा खुला लगता है

इसलिए चालाकियों का खेल

उनसे कभी नहीं चल सकता है

-------------------------

रविवार, 2 मार्च 2008

मोहब्बत और तोहफे-हिंदी शायरी

मोहब्बत में जरूरी है तोहफे दिए जाने
तोहफों को ही लोग मोहब्बतों का सबूत माने
इश्क और प्यार पर लिख कर चंद शेर
शायरों ने खूब नाम कमाया
आशिकों ने भी उनका रीमिक्स खूब गाया
पर तोहफों के बेचने वाले सौदागरों ने
इस पर खूब नामा कमाया
आशिकों की जेब हुई खाली तो क्या
इससे बदले नहीं मोहब्बत के मायने

जमाना बदला पर बदली नहीं मोहब्बत
आंखो के इशारे से मोहब्बत इजहार करने की जगह
आया ख़त लिखने का ज़माना
ख़त से टेलीफोन और
फिर आया मोबाइल का ज़माना
अब तो खुला है बाजार
खुल कर करो मोहब्बत
बदनामी से कौन डरता है
जो डर गया उसे लोग जवान बूढा माने
पहले बाजार में मोहब्बत
करने वाले डरते थे
अब खुले में लगे हैं अपने जजबात दिखाने
मोहब्बतों के तोहफों का विज्ञापन होता है
सिमट गयी है मोहब्बत औरत-मर्द के इर्द-गिर्द
मासूम और गरीब तो है हाशिये पर
मोहब्बत हैं वही जिसे ज़माना नहीं बाजार माने
-----------------------------------------

कोई आंसू नहीं पौंछेगा-हिंदी शायरी

अपने राज की बात दिल में नहीं रखी
तो और कोई और क्यों रखेगा
जो रहनी थी दिल में उस पर जग हँसेगा

हमदर्द बहुत होते हैं बहुत इस जहाँ में
पर दिल का दर्द कोई नहीं समझता
इश्क और प्यार होते हैं पल भर के
इनके धोखे में जलता है बदन बिना आग के
दिल रहता है जिन्दगी पर तडपता
जो करते हैं इश्क वह दिखाते नहीं
करते हैं प्यार वह मांगते नहीं
होश खोकर यकीन करोगे
खाओगे धोका जरूर इक दिन
औंधे मूंह गिरोगे
तुम्हारे जख्मों पर हर कोई हँसेगा

दिल लगाने की नहीं संभालने की चीज है
चंद प्यार भरे शब्दों में मत बह्को
जिन्दगी में कई बार पीछे कदम
लौटाना हो जाता है मुश्किल
अपने यकीन पर धोखा खाकर रोओगे
पर कोई आंसूं नहीं पौंछेगा
जिसे सुनाओगे दर्द वही हँसेगा
---------------------------

शनिवार, 1 मार्च 2008

आखें खुलीं हैं, पर बंद हैं नजर-हिंदी शायरी

इधर जाऊं या उधर
चारों तरफ रास्ता आता है नजर
सभी दौडे जा रहे हैं
अपने मुकाम का पता किससे पूछूं
सभी हैं बदहवास और दर-ब-दर
कोई उठाकर नहीं देखता नजर

भीड़ में सब हैं अकेले
जा रहे हैं सब इसलिए जाते हैं
इस उम्मीद में कहीं तो होंगें
दौलत के मेले
कहीं चूक न जाएं कुछ पाने से
इसलिए हैं सबकी रास्ते में आगे ही नजर

बरसों से लोग दौड़ रहे हैं
अपनी मंजिल का पता नहीं
पर कोई और न ले जाये कुछ कहीं
हम पहले झपट लें मौका
ऐसी है सबकी नजर
पर किसने पाया
कोई क्या ले गया
सब टूटे-बिखरते जिंदा आते हैं नजर
बोलते सब हैं, पर निरर्थक शब्द
अक्ल से परे हैं, सोचते कुछ नहीं
आखें खुलीं है, पर बंद है नजर
------------------------------

जमाने को दोष देते हैं-हिंदी शायरी

जब तक पशु-पक्षी शिकार के लिए
थे बड़ी संख्या में
करता रहा आदमी उसका शिकार
अब नहीं है तो
अब एक दूसरे को रहे हैं मार
जिन हवाओं को पीते थे पेड़-पौधे
काट-काटकर किया उनको तबाह
आदमी अब रहता है बीमार
दोष देते हैं जमाने को लोग
जबकि उनके अंदर ही हैं विकार
अपनी हालातों के लिए खुद ही ज़िम्मेदार
दूसरे को रहे हैं धिक्कार