रविवार, 4 नवंबर 2007

घट-घट में बसे राम, यही है उनके होने का प्रमाण

आए दिन भगवान् श्री राम के होने या न होने के प्रमाण पर कहीं न कहीं चर्चा होती है। भगवान् श्री राम पर अनेक ग्रंथ लिखे गए है पर उनके अस्तित्व के भौतिक प्रमाण लोगों को चाहिए। शायद कुछ लोग चाहते हैं उनके वस्त्र या आभूषण या कोई अन्य वस्तु हाथ लग जाये। मजे की बात यह है कि जिन्हें भजना है बिना किसी प्रमाण के भजे जा रहे हैं-उन्हें किसी प्रमाण की आवश्कता नहीं महसूस होती। मुश्किल यह है कि भारत के लोग अपने देश के ही महापुरुषों को पूजते हैं और भगवान् श्री राम और श्रीकृष्ण और श्री शिवजी की लीलाएं ऐसी रहीं है कि लोग उन्हीं जनचर्चाओं के माध्यम से जीवित रखे हुए हैं। इतना ही नहीं भगवान् श्री राम और कृष्ण और श्री शिवजी की मूर्तियों की पूजने वाले फिर किसी और का रुख नहीं करते क्योंकि इनकी मूर्तियों में जीवन्तता की अनुभूति होती है। मेरा मानना है कि आदमी का मन ही शक्तिशाली होता है और उसमें जैसा इष्ट होता है वैसा ही उसका चरित्र होता है। इसलिए मैं कहता हूँ कि बचपन से ही भक्ति करने वाले बुढापे में भी भक्ति कर पाते हैं। मैं बचपन से इन भगवान् श्री राम, श्री कृष्ण और श्री शिवजी की मूर्तियों की पूजा करता आया हूँ और मेरी यह आदत बन गयी है

इस देश में श्री गुरु नानक जी और श्री कबीर जी जैसे महान संत भी हुए और इनका दर्जा भारतीय समाज में है वह सब जानते हैं। मुशिकल यह है कि अब इस देश में किसी ऐसे वैसे को भगवान् माने यह संभव नहीं है पर कुछ लोग भगवान् की तरह समाज में पुजना चाहते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्थापित देवताओं को मिथक साबित करना चाहते हैं-इसके पीछे उनका उद्देश्य यह होता है की किसी भी तरह अपने को विद्वान साबित करें । यही कारण है देश के कई प्रतिष्ठित लोगों के देहावसान पर उनकी समाधि बना दी जाती है और वहाँ कार्यक्रम किये जाते हैं। बहुत प्रचार होने के बाजूद सामान्य लोग उन्हें भगवान् नहीं मानते और मत्था टेकने नहीं जाते-क्योंकि उन्हें अपने मन में जीवन्तता पैदा करने वाली अनुभूति चाहिऐ होती है।

कुछ विद्वान लोग बहुत परेशान हैं कि अगर यह समाज पूजा के मामले में बदलता क्यों नहीं? जिन लोगों को समाज में बदलाव करने का शौक है वह यहीं आकर मात खा जाते हैं।

सच्ची बात यह है यह समाज सत्य, त्याग और परोपकार की राह पर चलने वालों को ही मानता है और उनके देहावसान को परमधाम गमन कहता है इसलिए जिनमें जीवन्तता की अनुभूति होती है उन्हें ही पूजता है। भौतिक देह और वस्तुओं का नाश होता है यह समाज जानता है इसलिए अपने किसी भगवान् का प्रकट दिवस तो मनाता है पर किसीकी पुण्य तिथि नहीं मनाता-क्योंकि वह उनके प्रति आत्मिक भाव रखता है। इस समाज की यह स्थाई मान्यता है कि महापुरुष अपनी भौतिक देह जो पांच तत्वों से बनी हैं वह चोले की तरह छोड़कर अपने परमधाम जाते हैं।

इसलिए भगवान् श्री राम के काल में उनके बाद उनके अस्तित्व का प्रमाण बचाए रखने की कोशिश की होगी यह संभव नहीं है। फिर आंधी, तूफ़ान और भूकंप जाने क्या-क्या निगल चुके हैं और जिस परमात्मा ने इन्हें रचा है अपना कहर बर्पाते समय यह नहीं देखते कि यह उनके आने का कोई प्रमाण है और उसे छोड़ दिया जाये। इसके अलावा भगवान् श्री राम लोगों में मन में इष्ट की तरह जीवंत बने हुए तो उन्होने उनके अस्तित्व बनाये रखने का कोई प्रयास भी किया होगा यह लगता नही है। उनके होने का अस्तित्व का प्रमाण तो तब दिया जाये जब इस समय वह न हों-वह तो हर देशवासी के घट-घट में बसे हैं।

गुरुवार, 26 जुलाई 2007

प्रात:काल की बेला

NARAD:Hindi Blog Aggregator

प्रात:काल की बेला
वर्षा के मौसम में
रिमझिम होती फुहार
शीतल पवन का स्पर्श
एक ऐसे आनन्द की
अनुभूति का आनद कराता है
जी शब्दों में व्यक्त करना
सहज नहीं कोई पाता है
न गद्य और पद्य में
न गीत से न संगीत से
न श्रवण न न अध्ययन
यह एक अनुभूति है जिसे
वह कर पाते हैं
जो समय पर जाग जाते हैं
देर से जागने पर
संसार स्वत: ही नरक सा लगता है
जो जागते है उन्हें
भोर का हर एक -एक पल
परमानंद का अनुभव कराता है

बुधवार, 25 जुलाई 2007

कौन देगा चैन

NARAD:Hindi Blog Aggregator

कौन देगा चैन
---------------

कौन ढूँढें और कहाँ सुख का चैन
जो दिल की शांति बेचते हैं
अपने-अपने रंग के चोले ओढ़कर
दौलत और शौहरत के लिए
घूम रहे हैं बेचैन
---------------

बेरोजगार
---------------
कुछ पढ़ लिख गया
तो अब हो गया बेरोजगार
कहीं इधर-उधर ढूँढता नौकरी
अपनी शिक्षा की उपाधि से
कोई वास्ता नहीं रहा
पहले वेतन का है उसे इन्तजार
-------------------


बजवाते ताली
-------------------
पूंजीपति को देते हैं गाली
खुद की जेब भी है खाली
रोटी का सपना दिखाकर
बजवाते लोगों से ताली
लड़ते-झगड़ते अपनी रोटी तो
सेंक जाते हैं पर उनके भर के
बरतन भी रहते हैं खाली
-------------------


------------

मंगलवार, 24 जुलाई 2007

गिद्ध और सिद्ध

NARAD:Hindi Blog Aggregator

पिछले कई दिनों से अपरिहार्य कारणों से लिख नहीं पा रहा था , और अब प्रयास करूंगा कि इस पर एक रचना रोज दूं । आज चार क्षणिकाएँ प्रस्तुत कर रहा हूँ
मस्तराम

गिद्ध और सिद्ध
----------------------
अब गिद्ध करने लगें हैं
सिद्धों जैसी बात
इतनी चालाकी से करें कि
सिद्ध भी हो जाएँ मात


चालाकी और सिद्धि
--------------------
चालाकी को कहते लोग सिद्धि
मुर्खता को मानते अभिनय
बेईमानी को बताते कला
ऐसे में गिद्ध ही पूजते चारों तरफ
सिद्धो को कौन पूछता भला


वाचाल
---------------
वाचाल इतने कि बोलें तो
लोग जाते हैं सहम
और करते हैं उनकी स्तुति
शांतिप्रिय लोग सोचते हैं
कुछ देर इनको झेल लो
किसलिये झगडा मोल लो
थोडी देर में मिल जायेगी
अपने आप मुक्ति

निडरता
------------

उनका शासन इसलिये चलता है
क्योंकि लोग डरे रहते हैं
निडर लोगों से दादा भी कन्नी
काटते हमने देखे हैं
डरने वाले को डराते
निडर को सलाम करते हैं
---------------------

सोमवार, 2 जुलाई 2007

बोए पेड बबूल का

NARAD:Hindi Blog Aggregator

दुसरे के रास्ते में
बबूल बोकर यूं
खुश हो जाते हैं
जैसे चंदन के पेड
लगा दिया हो
जब उस पर
अनजाने में गुजरते हुए
लगते हैं उनके पाँव में
तब कांटो को कोसते हैं
खुद बोया था यह नही सोचते हैं
ऐसा लगता है जैसे अपनी
याददाश्त को खो दिया हो
------------------

बोए पेड बबूल का
आम कहाँ से होय
फिर भे नहीं लगाएँगे आम
हम खाए या नहीं पर
खा सके न और कोय
----------------

मंगलवार, 19 जून 2007

जो आज़ाद रहे हैं गुलामी का मतलब नहीं जानते

NARAD:Hindi Blog Aggregator

उनका लोकतंत्र तो
परलोक में बसता है
यहां बात करते हैं आजादी की
पर दिल उनका डंडा बजने वाले
देशों में ही रमता है
बच्चे पैदा करने से लेकर
अपने मरने तक के मामले में
सरकार अपना फंदे कसे रहती है
लोगों के सांस लेने पर भी
जो हिसाब मांगती है
उस देश को मानते हैं आदर्श
यहां आजादी नहीं मांगते
उसकी सीमाओं को तोड़कर
बताते हैं कि
हमें आजादी नहीं है
भटके लोग हैं वह
मत अपने शब्द बरबाद करो
अपने लक्ष्य की तरफ बढते रहो
उनकी देह है इसी जमीन पर बनी
पर उनका मन और कहीं है
-----------------
जहाँ शब्द खामोश हो
वहाँ क़त्ल होता है
फरियाद नहीं होती
ऎसी जगहें दूर से शांत
और सहज दिखती हैं
पर असल में नरक से
कम नहीं होतीं
जहां शब्द गूंजता है
वहां तिनके गिरने की भी
आवाज भी सुनाई देता है
लगता है शोरगुल बहुत है
पर आजादी का मतलब
वही जानते हैं
जो गुलामी से जीते हैं
जो आज़ाद रहे हैं सदा
वह गुलामी का मतलब भी
नहीं जानते हैं

गरीब के लिए महल नहीं बनवा देंगे

NARAD:Hindi Blog Aggregator
इस दुनिया से गरीब-अमीर का भेद
कभी मिट जाएगा यह एक ख्वाब है
दिखाते हैं कई लोग
पर कैसे होगा
इस सवाल का नहीं
उनके पास कोई जवाब है
------------------
वह चिल्ला-चिल्लाकर
गरीब और अमीर का भेद
मिटने का वादा करते हैं
गरीब को दौडाते हैं जुलूस में
अमीरों को कमाने का मौका
खुद ही दिलाते हैं
--------------
गरीबों के झुंड न होंगे तो
अमीरों की पहचान कैसे होगी
अमीरों मे महल नहीं जगमगाएंगे
तो गरीब के घर अँधेरे की
पहचान कैसे होगी
इसीलिये दुनिया भर के गरीबों
जूट रहो अमीर होने की जंग में
कभी न कभी तो तुम्हारी भी
ख्वाहिशें पूरे होंगीं
-------------
वह हर गरीब से वादा करते हैं
उसे अमीर के बराबर बैठा देंगे
पर कभी यह नहीं कहते कि
तुझे अमीर बना देंगे
उसके खोली को जगमगाने का
हमेशा करते हैं वादा
पर कभी यह नही कहते कि
तेरे लिए महल बना देंगे
------------